मऊ, फरवरी 14 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत अमिला क्षेत्र के नवकापूरा बसावनपुर मार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर के माईनर पर बनी पुलिया तोड़े जाने से कई गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। इस समस्या के चलते लोग कई किलोमीटर का चक्कर काटकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। सिंचाई विभाग की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर हुए अविलंब इस पुलिया का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की। तहसील अंतर्गत अमिला क्षेत्र के नवकापूरा बसावनपुर निवासी किसान जितेन्द्र सिंह, खरभान, भीम सिंह, राजेश सिंह, भीमसेन सहित दर्जनों किसानों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए बताया कि इस पुलिया का निर्माण करीब तीन दशक पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा कराया गया था। इस पुलिया से मटरपुरा, पिडउथंसिंहपुर, नवकापुरा, बसावनपुर सहित कई गांवों लोगों का आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.