सुल्तानपुर, दिसम्बर 7 -- जयसिंहपुर, संवाददाता क्षेत्र के बड़ी माइनर में गिनी जाने वाली भवानीपुर रजबहा में इस समय पानी नहीं है। माइनर की सफाई में सिर्फ खानापूरी की जा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। माइनर में पानी न होने से किसानों को निजी संसाधनों से खेत को सिंचाई करनी पड़ रही है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ढरसौली गांव के समीप से शारदा सहायक खण्ड 16 से एक माइनर निकली है जो अलहदादपुर गांव तक जाती जाती है। इसकी लम्बाई करीब 15 किलोमीटर है। इस माइनर पर किसानों के कई सौ बीघे खेत की सिंचाई का जिम्मा है। लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान न देने से हर बार यह माइनर सिंचाई के समय सूखी ही नजर आती है। इस माइनर में टेल तक पानी नही पहुंच पाता। न ही पानी समय से आता है। किसानों का कहना है कि सम्बंधित महकमे के जिम्मेदारों के उदासीनता के च...