उरई, फरवरी 20 -- माधौगढ़। बंगरा -सिहारी माइनर की खुदाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे नौ गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे गेहूं के उत्पादन में गिरावट होगी। कोतवाली क्षेत्र के अटां गाव निवासी 8-9 किसानों ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायत देते हुए बताया कि बंगरा सिहारी माइनर से बंगरा, निचा उड़ी, अटा गांव, कुरौती, जनकपुरा, सोप्ता,गांव के किसानों की लगभग 9 सौ बीघा खेतों की सिंचाई की जाती है। माइनर की सफाई न होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।साथ ही आवारा जानवरों द्वारा बारिश के दौरान माइनर में जगह- जगह खदा कर दिए गए है। इससे पानी टेल तक पहुंचने से पहले आस-पास के खेतों में निकल जाता है, इससे दूसरे के खेतों में पानी भर जाता है। किसानों का कहना है कि माइनर की सफाई कर टेल तक पानी पहुंचाया जाए,सिंचाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.