उन्नाव, दिसम्बर 25 -- चकलवंशी। सिंचाई विभाग की आरे से माइनरों की सफाई में लापरवाही बरती गई। जिसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद से ही खांदी कटने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। गुरुवार को दो स्थानों पर खांदी कटने से किसानों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। शारदा नहर मेन ब्रांच से लगा हुआ रामपुर माइनर की खांदी हर साल कट जाती है। इसके बावजूद विभाग ने नहर पटरी की मरम्मत नहीं कराई। वहीं माइनर की सफाई में ठेकेदारों ने खानापूर्ति की। बुधवार रात मेहरबान खेडा व मेथीटीकुर नहर पुल के पास माइनर में खांदी कट गई। जिससे रामपुर, मेथीटीकुर गांव के किसानों के खेतों में पानी भर गया और बोई गयी गेंहू, सरसों की फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने मामले की सूचना सिंचाई विभाग को दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जिस पर किसानो...