औरैया, दिसम्बर 20 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बेदी में माइनर से छोड़े गए पानी के कारण किसानों की खड़ी गेहूं और लाही की फसल जलमग्न हो गई। शनिवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब अपने खेतों में पानी भरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अचानक हुए इस नुकसान से गांव में किसानों के बीच आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार माइनर का पानी नाले के सहारे गांव के तालाब में भर गया। तालाब के ओवरफ्लो होते ही पानी ने आसपास के खेतों की ओर रुख कर लिया, जिससे कई बीघा कृषि भूमि जलभराव की चपेट में आ गई। इससे गेहूं और लाही की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रभावित किसान सलीम, उमाशंकर, चंद्रपाल सिंह और अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है। जब भी माइनर में पानी छोड़ा जाता है, तब तालाब के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.