रायबरेली, दिसम्बर 15 -- रायबरेली। शिवगढ़ के पूरे सुब्बा मजरे सीवन के पास बारी माइनर कट गयी। माइनर कटने से दर्जनों किसानों की कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी। पीड़ित किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। किसान छविनाथ, रामनारायण सिंह, गुरुबरदान, लक्ष्मण सिंह, हरिबहादुर सिंह, राम आधार सिंह, नंदकुमार सिंह, शिवकुमार सिंह, उमनाथ सिंह आदि की लगभग 20 बीघा फसल डूबी, किसानों के सामने अन्न का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि सफाई के दौरान पटरी भराने की मांग की गई थी लेकिन नहीं भराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...