लखनऊ, फरवरी 21 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी के शारदा सहायक नहर की रसूलपुर माइनर कट जाने से गांव जाने वाला मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया है। सड़क से पानी बहकर आसपास के खेतों समेत आम के बाग में भर गया है। इससे राहगीरों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान श्यामा देवी के मुताबिक तीन दिन पहले नहर की माइनर कट गई थी। जिसकी सिंचाई विभाग में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क पर पानी भरे रहने से आवागमन में बहुत दिक्कत हो रही है। हादसे का खतरा भी बना हुआ है। इस समस्या से खालिसपुर, अल्लुपुर, बुधड़िया और हबीबपुर समेत कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। हरदोई डिवीजन के अधिशासी अभियंता परवेज ने बताया शिकायत मिली है। जांच कराकर कटे हुए माइनर को...