सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा क्षेत्र के पूनीभीम पट्टी गांव से होकर शारदा सहाय खंड दो की नहर गुजरी है। माइनर की सही तरीके से सफाई और रख रखाव न होने से जैसे ही माइनर में पानी आया कट गया। रजबहा कटने से दो दर्जन से अधिक किसानों की करीब 25 बीघा की फसल पानी में डूब गई। अचानक खेतों में पानी घुसने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। इससे पहले जिले के कूरेभार ब्लॉक के साथ लंभुओं ब्लॉक की नहर टूटी थी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब नहर कटने के बाद उसका पानी आसपास के खेतों में फैल गया। किसानों का आरोप है कि नहर की समय से सही ढ़ग से साफ-सफाई नहीं कराई गई थी, इसी का परिणाम है कि माइनर टूट गया। इसके अलावा नहर में बिना किसी सूचना से पानी को इसमें छोड़ा गया। बिना सूचना के अचानक से पानी छोड़ दिया गया। नहर में झाड़ियां व सिल्...