गाजीपुर, जनवरी 22 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ गई। गुरुवार की भोर में बडौरा अधियारां माइनर में क्षमता से कहीं अधिक पानी छोड़े जाने के कारण माइनर ओवरफ्लो हो गई। तेज बहाव और अत्यधिक दबाव के चलते माइनर का अंतिम मुहाना टूट गया, जिससे आसपास के खेतों में पानी फैल गया और देखते ही देखते 30 बीघा से अधिक भूमि जलमग्न हो गई। किसानों की गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। घटना से आक्रोशित किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग की यह कोई पहली लापरवाही नहीं है। आए दिन माइनर में अधिक पानी छोड़े जाने से खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाता है। सूचना मिलने पर विभाग ने आनन-फानन में माइनर में पानी बंद कराने की बात कही गई, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.