जौनपुर, फरवरी 7 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरीगांव बेलौनाकला में नहर माइनर की खुदाई न होने के कारण माइनर का पानी घरों में घुसने के कगार पर पहुंच गया है। बबुरीगांव तिलका दलित बस्ती के पास खेतों में पानी भर गया जिससे सरसों, गेंहू सहित अन्य फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जिससे किसान और गांव के लोग परेशान हैं। शारदा सहायक खंड 39 से निकली हिरामनपुर माइनर बेलौनाकला गांव से होकर जाती है। यह माइनर खुआवां गांव तक ही है। उसके बाद जगह न होने के कारण नहर की खुदाई नहीं हुई। जिससे कारण नहर का पानी निकल नहीं पाता। उसका पानी किसानों के खेतों में जाने के कारण फसल जलमग्न हो जाती है। गांव के किसान कमलेश दुबे, अरविंद कुमार ने बताया कि नहर के पानी से उनकी सरसों की फसल पूरी तरह डूब कर खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि हर साल बिना किसी जरूरत के नहर में पानी छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.