धनबाद, फरवरी 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी स्थित माइनर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में शुक्रवार को एसी का इन्वर्टर अचानक ब्लास्ट कर गया। इस घटना से इमरजेंसी वार्ड में धुआं भर गया। इससे वहां मौजूद मरीजों, कर्मचारियों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। मामला शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है। घटना के वक्त माइनर ओटी में मरीज और अस्पताल कर्मी मौजूद थे। वहीं बाहर बरामदे में करीब 20 मरीजों के परिजन थे। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए और बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि समय रहते कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए बिजली के मेन स्विच को बंद कर दिया। इससे आग फैलने से पहले ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। थोड़ी देर बाद धुआं कम हुआ और माहौल सामान्य हुआ। इसके बाद मरीज और उनके परिजन वापस इमरजेंसी में लौटे। मरीजों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.