चंदौली, जनवरी 27 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में किसानों की सिंचाई व्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। पखनपुरा व फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप लेफ्ट कर्मनाशा मुख्य नहर की बैंक क्षतिग्रस्त हो जाने से नहर प्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नहर के किनारे से निकली छोटी-छोटी माइनरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाता है लेकिन वर्तमान में नहर की जर्जर स्थिति के कारण सिंचाई व्यवस्था चरमरा जा रही है। स्थानीय किसान नईम खान, जफीर अहमद के अनुसार पखनपुरा गांव के पास स्थित लटाव झाल से एक छोटी माइनर का पानी क्षतिग्रस्त बैंक के कारण वापस मुख्य कर्मनाशा नहर में चला जा रहा है। इससे नहर के टेल क्षेत्र में स्थित फत्तेपुर खुर्द, पखनपुरा, रज्जुपुर सहित अन्य गांवों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर के अंतिम छोर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.