पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूजी व पीजी के पंजीकृत छात्र-छात्राओं का मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा नहीं होने पर ऐसे छात्र छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित कर दिया जायेगा। शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव पंजीयन डॉ पिनांकी रंजन ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है। पत्र में उल्लेख किया है कि पंजीयन कार्यालय के द्वारा पूर्व में ही निर्देशित किया गया था कि यूजी व पीजी में पंजीकृत हुये छात्र-छात्रा को अपने संबंधित महाविद्यालय में अपना मूल माइग्रेशन प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए पंजीकृत हुए छात्र-छात्राओं का मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र 16 फरवरी तक पंजीयन विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.