पटना, दिसम्बर 4 -- विधानमंडल भवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आयी खराबी मामले में भवन निर्माण विभाग ने मुख्य अभियंता (पटना) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मामले से संबंधित कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और कनीय अभियंता से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग के सचिव कुमार रवि ने गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता (पटना) एवं मुख्य अभियंता (विद्युत) को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। बिहार विधानमंडल में ऑडियो-वीडियो एवं माइक सिस्टम के सुचारू रूप से संचालन के लिए विधानसभा सचिवालय के समन्वय स्थापित की जा रही है। बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए तैयार आवासों की अपडेट रिपोर्ट भी ली गयी। पदाधिकारियों ने बताया कि विधायकों के लिए आवा...