झांसी, दिसम्बर 6 -- बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत गुजरे दिनों बस स्टैंड स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ पर हवन-पूजन की तैयारी के दौरान विवाद हो गया था। जिसमें कुछ लोगों ने पुजारी पर माइक के रॉड से हमला कर दिया। वहीं तीन दिनों तक जिंदगी मौत से जूझ रहे युवक ने दम तोड़ दिया। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निगोनाखेड़ा निवासी विशाल कुशवाहा (23) बेटा गनेश कुशवाहा बरुआसागर बस स्टंैड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पर हवन-पूजन कराते थे। बीती 2 दिसंबर की रात वहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में हवन की तैयारी हो रही थी। तभी वहां पर बाला कुशवाहा व उसका बहनोई ससिल आए। इससे पहले कि कोई कुछ पाता, यह लोग विशाल से गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया। तभी तैश में आकर इन लोगों ने विशाल पर माइक के लोहे के रॉड से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुह...