बदायूं, मार्च 23 -- आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शासन से नामित नोडल अधिकारी आयुक्त राज्यकर डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अच्छी तैयारी की गई है, उनको मूर्त रूप देने की आवश्यकता है। सभी विभागीय अधिकारी परस्पर विभागीय समन्वय के साथ माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करें। उन्होंने मेले में आमजन की सहभागिता बढ़ाने को कहा है तथा ग्राम पंचायत स्तर से भी मेले में लोग प्रतिभाग करें। इसके लिए निर्देशित किया है। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शासन से नामित नोडल अधिकारी आयुक्त राज्य कर डॉ. नितिन ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सरकार के आठ वर्ष व केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बदायूं क्लब बदायूं में 25 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर समीक्षा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.