नई दिल्ली, मार्च 10 -- लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (Twitter) की सेवाएं मंगलवार दोपहर अचानक ठप हो गई हैं। ढेरों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे इस प्लेटफॉर्म को ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं और पहले किए गए पोस्ट भी नहीं पढ़ सकते। लाइव हिन्दुस्तान ने भी इस सेवा के डाउन होने की पुष्टि की है और फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। वेबसाइट्स और इंटरनेट सेवाओं के डाउन टाइम या फिर ठप होने की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector ने भी बताया है कि X (पहले Twitter) की सेवाएं ठप हैं और यह ठीक से काम नहीं कर रहा। अकेले भारत में ही 2000 से ज्यादा यूजर्स ने रिपोर्ट किया है कि उन्हें X ऐक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा अमेरिका और यूनाइटेड स्टेट्स में 10 हजार से ज्यादा यूजर्स इस सेवा के काम ना करने की रिपोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर दर्ज करवा चुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.