मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता नाइट ब्लड सर्वे में अगर किसी मरीज में माइक्रोफाइलेरिया पाया जाता है तो उसकी रिपोर्ट पटना राज्य मलेरिया कार्यालय को भेजी जाएगी। राज्य मुख्यालय ने इसका निर्देश जिले के मलेरिया विभाग को दिया है। मुजफ्फरपुर में अभी नाइट ब्लड सर्वे का काम पूरा हुआ है। इसमें कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है। हालांकि, अब तक सर्वे की रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक पटना से क्रॉस चेक कर रिपोर्ट नहीं भेजी जाती, मरीज को माइक्रोफाइलेरिया पॉजिटिव नहीं माना जाएगा। पटना से रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज को फाइलेरिया पॉजिटिव मानकर दवा शुरू की जाएगी। फरवरी में राज्य में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा अभियान शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...