नई दिल्ली, अगस्त 27 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के स्किन कैंसर की छठी सर्जरी हुई है। उनकी यह सर्जरी नाक से एक घाव को हटाने के लिए हुई है। विश्व कप 2015 विजेता कप्तान 44 वर्षीय क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन के बाद की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लोगों से नियमित रूप से त्वचा की जांच को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जहां सूर्य की किरणों का संपर्क अधिक होता है। क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''त्वचा कैंसर वास्तविक है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में। आज मेरी नाक से एक और घाव काट दिया गया। अपनी त्वचा की जांच करवाने के लिए एक दोस्ताना रिमाइंडर। रोकथाम इलाज से बेहतर है लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और जल्दी पता लगाना महत्वपूर्ण है।'' क्लार्क को पहली बार 2006 में उनके खेल करियर के दौरान त्वचा कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.