नैनीताल, नवम्बर 28 -- नैनीताल। माइंड पावर विश्वविद्यालय की ओर से स्पीक मैके उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग पर एक मनभावन संतूर प्रस्तुति का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए तीन उत्कृष्ट कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित अभय रस्तूम सपूरी ने संतूर वादन की धुनों से प्रभावित किया। वे प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड (2015) और भारत शिरोमणि अवॉर्ड (2009) से सम्मानित कलाकार हैं। उनके साथ डॉ. अंकित पारिख ने पखावज पर और सचिन शर्मा ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...