लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गुडंबा थाना इलाके में दो युवकों ने अस्पताल में भर्ती मां से बात करने का झांसा देकर ऑटो चालक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित राम सहारे नाम ऑटो चालक 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10.40 पर करीब सेक्टर 25 के पास सवारी ले जाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान दो युवक ऑटो पर सवार हो गए और उन्होंने चालक से कहा कि उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती मां से से बात करनी है। उनकी परेशानी देखकर ऑटो चालक ने अपना मोबाइल उन्हें दे दिया। फोन पर बात करने के दौरान दोनों युवक अचानक रोने लगे और चालक को झांसे में लेकर पेट्रोल पंप के पास ऑटो रुकवाया। जैसे ही ऑटो रुका, दोनों युवक मोबाइल लेकर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...