रिषिकेष, फरवरी 6 -- पीआर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित मां सुरकंडा गढ़वाली फीचर फिल्म का पहला शो हाउसफुल रहा। फिल्म के जरिए दर्शकों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और सुरकंडा देवी की धार्मिक महिमा को जाना। शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित रामा पैलेस में मां सुरकंडा फीचर फिल्म के पहले शो का शुभारंभ मां सुरकंडा डोली दरबार के उपासक आचार्य अजय बिजल्वाण और अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष और नागराज उपासक डॉ. राजे सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया। अजय बिजल्वाण ने कहा कि टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय देवी दर्शन और उसके उद्धव के इतिहास को जानने के लिए मां सुरकंडा केवल एक चलचित्र फिल्म नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और संस्कारों की वो पावन यात्रा है, जो दर्शकों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती है। डॉ. राजे नेगी ने कहा कि मां सुरकंडा एक भक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.