लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रविवार को भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में डीजे बैंड, नासिक ढोल, बग्घी शामिल रही। वहीं 151 महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं। यात्रा के दौरान भक्तों पर इत्र और फूलों की वर्षा की गई। भंडारे का आयोजन भी किया गया। मां सिद्धेश्वरी सेवा कुटुंब के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर मां का भव्य शृंगार किया गया। मां को 151 किलो प्रसाद अर्पित किया गया और 56 भोग लगाया गया। यात्रा के बाद कलश उठाने वाले तीन भाग्यशाली महिलाओं को लकी ड्रा के जरिए आकर्षक उपहार भेंट किए गए। रात में भजन गायक संजीव शर्मा ने अपने भजनों से मां को रिझाया। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुटुम्ब के मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.