गिरडीह, फरवरी 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर-विष्णुगढ़ मेन रोड के हरिहर धाम के पास स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर के संस्थापक सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता नहीं रहे। पुणे के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे एवं पुणे में उनका इलाज चल रहा था। इस बीच शुक्रवार सुबह में उनका निधन हो गया। लाखों रुपए की लागत से उन्होंने मां सिद्धिदात्री मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में मां वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा विराजमान है। मंदिर बनाने के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। चूंकि उनके द्वारा निजी खर्च से मंदिर का निर्माण किया गया है। जहां आज स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और मां वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेकते हैं। वे मां वैष्णो देवी के भक्त थे और हमेशा जम्मू-कश्मीर प्रांत में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर जाते थे ...