सीतापुर, अप्रैल 7 -- सीतापुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की महानवमी पर घरों और मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। देवी मंदिर पूरा दिन जय माता दी के बोल के साथ मां के जयकारे गुंजायमान रहे। सुबह से मैया के जयकारे मंदिरों में गूंज रहे थे। मंदिरों पर विशेष रूप से सजावट की गई थी। जय माता दी के उद्घोष से दिन भर मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजते रहे। घरों व मंदिरों में हवन की सुगंध महकती रही। नवरात्र व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान पूरा किया और कन्याओं व लांगुर को भोज करा कर अपने व्रत का पारण किया। महानवमी के मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह हवन-यज्ञ और भंडारों का आयोजन भी किया गया। नवरात्र महापर्व की दुर्गा नवमी पर सुबह से ही मातारानी के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और माता के जयकारों के मध्य पूजा अर्चना का सिलसिला च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.