नोएडा, जनवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। कॉलेज परिसर में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायरेक्टर डॉ. मयंक गर्ग ने सरस्वती वंदना कर तथा विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। इसी कारण यह दिन विद्यार्थियों के साथ-साथ कला, साहित्य एवं संगीत से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...