गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, हिटी। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन विभिन्न जलाशयों और नदियों में किया गया। उक्त अवसर पर मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर एहितयातन सतर्क रही। विसर्जन के दौरान मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। रमना प्रखंड मुख्यालय सहित गांवों में भी प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सरस्वती पूजा महोत्सव प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। गाजे-बाजे के साथ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय जलाशयों में किया गया। इस दौरान मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही हो... के कर्णप्रिय गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सरस्वती पूजा महोत्सव के दौरान लोक सेवा भारती संघ मानदोहर की ओर से कृत्रिम झरना की बीच स्थापित मां सरस्वती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.