हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग। एचजेडबी आरोग्यम नर्सिंग संस्थान में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। शिनवार को सरस्वती माता का विसर्जन हुआ। इस मौके पर आरोग्यम अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा एवं अस्पताल की प्रशासक जया सिंह मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। संस्थान प्रबंधन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...