दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। मां श्यामा मंदिर परिसर में अब मां श्यामा विश्राम घर के बाद मां श्यामा अतिथि भवन भी कार्यरत हो गया। मां श्यामा विश्राम भवन में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तजन रात्रि विश्राम कर पूजन कर सकें। अब मां श्यामा अतिथि भवन का भी शुभारंभ सोमवार को राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने इसमें प्रथम प्रवेश कर किया। न्यास समिति की बैठक में इस पर मां श्यामा मन्दिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जयशंकर झा के प्रस्ताव पर अध्यक्ष प्रो. एसएम झा एवं तत्कालीन सचिव सह डीएम राजीव रौशन ने भी इसे आवश्यक बताते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। निर्मित भवन में ख्याल रखा गया है कि बंदरों का भी प्रवेश नहीं हो और पूर्व से स्थित पेड़ को भी बरकरार रखा गया है। मां श्यामा भंसा घर के ऊपर इसका निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.