आजमगढ़, सितम्बर 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। शक्ति की उपासना के सबसे बड़े पर्व शारदीय नवरात्र की सोमवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। घरों में शुभ मुर्हूत में कलश स्थापना कर अनुष्ठान की शुरुआत की गई। कलश स्थापना का शुभ मुर्हूत पूरे दिन होने के कारण शाम तक लोग पूजन-अर्चन में व्यस्त रहे। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों मे शारदीय नवरात्र को लेकर एक दिन पूर्व से मंदिरों और घरों में साफ शुरू हो गई थी। सोमवार को देवी शैलपुत्री का श्रृंगार करने के बाद आरती की गई। इसके बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। मंदिर खुलने के बाद भक्तों ने लाइन में लगकर बारी-बारी से माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के आस-पास नारियल, चुनरी, अगरबत्ती आदि पूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.