मिर्जापुर, फरवरी 10 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम में सोमवार को मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालु सेवटी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर माला, फूल, नारियल, चुनरी व प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे। मंगला आरती के बाद मंदिर का पट खुलते ही भक्त कतारबद्ध होकर मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रबंधक सुभाष चंद्र और ज्ञान चंद शुक्ल ने बताया कि मंगला आरती के पश्चात सुबह से ही दर्शन शुरू हो गए थे और देर शाम तक लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माह...