मिर्जापुर, मार्च 18 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़बड़ा शीतलाधाम में माता शीतला के दर्शन के लिए लगभग तीस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मंदिर का कपाट खुलते ही सेवटी नदी के घाटों पर स्नान करने के बाद भक्तों का तांता लग गया। श्रद्धालु माला, फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मंदिर की ओर बढ़ते रहे। सुबह के समय मां की भव्य मंगला आरती से पहले ही धाम की गलियों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे लंबी कतारों में खड़े थे। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था, वे मां की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों का उत्साह और बढ़ गया और वे मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए लालायित रहे। भक्तों ने देवी के दर्शन के बाद अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर के परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.