जामताड़ा, जनवरी 25 -- मां शारदे को दी गई अंतिम विदाई मिहिजाम, प्रतिनिधि। विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा की विसर्जन का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों और क्लबों के द्वारा आयोजित पूजा पंडालों में विराजमान माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन भक्ति भाव से किया गया। कुर्मीपाड़ा स्थित निबसित काउंसिल कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में माता सरस्वती की प्रतिमा की विदाई नम आंखों से दी गई। रविवार को ज्ञान की देवी माता सरस्वती की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही बसंत पंचमी का महापर्व श्रद्धा व उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना व आरती की गयी इसके बाद छात्र-छात्राओं व श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ माता की प्रतिमा को जुलूस की शक्ल में विभिन्न नदी, तालाबों और ...