सीवान, जनवरी 24 -- बड़हरिया। विद्या कला की देवी मां सरस्वती के वैदिक मंत्रोचारण के साथ पट को खुल जाने से वातावरण भक्तिमय हो गया। जहा शैक्षणिक संस्थानों में सहित ग्रामीण क्षेत्र के चौक चौराहे पर बने पूजा पंडाल में पूजा अर्चना की गई। आचार्य ललन मिश्रा और प्रशांत कुमार ने बताया कि हर साल यह पूजा माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को खुशी पूर्वक मनाया जाता है। थाना चौक, पुरानी बाजार, भलूआ, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती वाटिका, सदरपुर,पहाड़पुर, खोड़ीपाकड़ सहित अन्य शैक्षणिक कार्यालयों में उत्साह के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। इधर प्रशासन इसको लेकर काफी अधिक मुस्तैद दिखी। चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, एसआई संतोष कुमार, दुर्गा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी काफी मुस्तैद दिखी।

हि...