बेगुसराय, जनवरी 25 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। पूजा पंडालों से रविवार को विद्या की देवी मां सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। कई स्थानों पर भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रविवार को प्रखंड मुख्यालय के अलावा ग्रामीण इलाकों के भी अधिकांश पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने विद्या की देवी मां शारदे को भावभीनी विदाई दी। गढ़़पुरा, मालीपुर , कोरय , कुम्हारसो सहित अन्य पंचायतों में रविवार को करीब पांच सौ से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चौक-चौराहों, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न नदियों और तालाबों में किया गया। रविवार को सबसे पहले पूजा पंडालों में आचार्यों ने विधिवत पूर्णाहुति कराई और मां की विदाई क...