सहारनपुर, अगस्त 30 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की ओर से एनईपी-2020 के अन्तर्गत संचालित बी.ए, बी.कॉम., बी.एससी., बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. पाठ्यक्रमों की विशेष बैक पेपर सेमेस्टर परीक्षा 9 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://msuniversity.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराएं। परीक्षा नियन्त्रक ने बताया कि पारंपरिक (विस्तृत उत्तरीय) प्रश्न पत्र की समयावधि 3 घंटे तथा बहुविकल्पीय (ओएमआर आधारित) प्रश्न पत्र की समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.