मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- कस्बे के चांदनी वाला मंदिर पर मां शाकुम्भरी देवी का प्रकटोत्सव धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। मंदिर को फल, साग, सब्जियों व फूलों से सजाया गया व मां का श्रंगार किया गया। मन्दिर में सुबह मंगल आरती के बाद दर्शन व पूजन को श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक पूजा सखी, नरेश सुभम व निशांत भागवत ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, मेपल्स एकेडमी के चेयरमैन राजीव गर्ग, डा. सोनू कश्यप, सुशील तायल, अमरीश बंसल, प्रदीप गर्ग, सौमांश संगल, संजय गर्ग, विपुल संगल, राजकुमार संगल आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.