शामली, जनवरी 3 -- कस्बे के शिव दुर्गा मंदिर में सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हवन और भंडारे में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। कस्बा स्थित शिव दुर्गा मंदिर में पिछले लगभग दस वर्षों से सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस वर्ष भी परंपरा अनुसार मां के जन्मदिन पर श्रद्धालुओं ने हवन का आयोजन किया। हवन संपन्न होने के बाद कन्या पूजन किया गया, जिसमें कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने मां शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मां के भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया और झूमकर मां की आराध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.