गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर। काली मंदिर गोलघर में शनिवार सुबह मां शाकम्भरी का 101 निशान पूजन किया गया। इसके बाद ऊंट, घोड़े, ढोल, नगाड़ा, बैंड-बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्त श्याम शर्मा एवं गिरधारी शर्मा के भजनों पर नाचते-गाते बेतियाहाता के मंगला माता मंदिर पहुंचे। वहां मां शाकम्भरी को सभी भक्तों ने निशान अर्पित किया। मां शाकम्भरी सेवा समिति के शिवराम अग्रवाल ने बताया की यात्रा में प्रमुख रूप से रमेश रामरायका, नवल शाह, संजय शाह, अरुण, कमलेश, अनिल, राजीव, अरविन्द, वैभव, पंकज, हेमंत, दीपक, नंदू, सुरेश, बंटू, हर्ष, अनीता, सरोज आदि की सहभागिता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...