सहारनपुर, दिसम्बर 11 -- मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर (मेन/बेक) की परीक्षाएं आगामी 22 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो शिफ्टों में होंगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह तिथियां संभावित हैं और किसी भी प्रकार के आवश्यक परिवर्तन की स्थिति में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा सूचना जारी की जाएगी। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) ने बताया कि यदि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का संशोधन वांछनीय हो, तो संबंधित विभाग या विद्यार्थी जल्द से जल्द परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को सूचित करे...