सहारनपुर, जनवरी 3 -- पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी की जयंती को लेकर सिद्धपीठ में परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शनिवार को मां शाकंभरी देवी की जयंती श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक धार्मिक विधियों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शंकराचार्य आश्रम में विगत एक सप्ताह से चल रहे विशेष अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद मां को 56 भोग एवं 36 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए गए। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में संपन्न हुए आयोजन में देशभर से आए साधु-संतों और हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से मां के दर्शन किए। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.