सहारनपुर, जनवरी 3 -- मां शाकंभरी देवी के अवतरण दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगतगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की ओर से मां शाकंभरी देवी को छप्पन भोग एवं 36 प्रकार के विशेष व्यंजन अर्पित किए गए। पर्व के उपलक्ष्य में श्री शंकराचार्य आश्रम में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। शनिवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मां शाकंभरी देवी का प्राकट्य दिवस परंपरागत विधि-विधान के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आश्रम की यज्ञशाला में शतचंडी महायज्ञ एवं पीतांबरा माता के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.