शामली, जनवरी 4 -- श्री हनुमान सेवा मंडल द्वारा मां शाकुंभारी देवी जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के शिव चौक पर यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान का धर्मलाभ उठाया। रविवार को शहर के शिव चौक स्थित जेके जैन के घेर में श्री जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा मां शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष में 12वां यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ के यजमान अरविन्द संगल रहे। महाआरती अखिल बंसल व कन्या पूजन कुशांक चौहान ने कराया। इसके बाद मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल ने विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें शहर तथा आसपास देहात क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। मौके पर विपिन गोयल, रामकिशोर गोयल, सुभाष अग्रवाल मनोज मित्तल, नरोत्तम गर्ग, खुशीराम अरोरा, श्रीपाल तायल, सलेक सरोहा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.