गिरडीह, जनवरी 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के कोदाईबांक स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पूरे धूमधाम से 68 वां जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी की मां हर्षू मुर्मू, पुत्र सनातन मरांडी, भाई नुनूलाल मरांडी और रामी मरांडी आदि लोगों ने केक काटकर बाबूलाल मरांडी को जन्म दिन की बधाई दी। वहीं उनकी मां हर्षू मुर्मू ने अपने बड़े पुत्र बाबूलाल मरांडी को आशीर्वाद दिया और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर केक काटने के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच में मिठाई और केक बांटे गये। इस दौरान अनूप साव, विकास साव, दिलीप मरांडी सहित काफी लोग उपस्थित थे। आज मनाया जाएगा सोहराय कोदाईबांक में प्रकृति पर्व सोहराय त्योहार की धूम है। आज पूरे धूम-धाम से प्रकृति पर्व सोहराय मनाया जाएगा। इसको लेकर पूरे गांव में भारी उमंग ...