हजारीबाग, जनवरी 8 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा स्थित मां विंध्यवासिनी बीएड कॉलेज में कार्यरत दो प्राध्यापकों डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा एवं सीएस प्रसाद का चयन सहायक आचार्य के रूप में हुआ है। महाविद्यालय परिवार ने एक समारोह आयोजित कर दोनों शिक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी। ज्ञात हो कि दोनों शिक्षक संस्थान के शुरुआती दिनों से ही अपनी सेवा दे रहे थे और बेहतर प्राध्यापक के रूप में जाने जाते थे। इस अवसर पर प्राचार्य चेतलाल, जितेंद्र झा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.