हजारीबाग, दिसम्बर 12 -- पदमा प्रतिनिधि पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन के एनएसएस अधिकारी प्रो अविनाश कुमार तथा 32 प्रशिक्षु एनएसएस कार्यकर्ताओं के सहयोग से संस्था के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार मेहता तथा सचिव डॉ हरि कुमार द्वारा पार नदी चंपाडीह विद्यालय के समीप ग्रामीणों के बीच एक सौ कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डॉ तनुजा गुप्ता, प्रोफेसर अंशु लकड़ा तथा डॉ सारिका मेहता, प्रशिक्षुओं में प्रियांशु कुमार यादव, गायत्री कुमारी, खुशबू कुमारी, अंजली कुमारी, स्वाति वर्मा, मुकेश कुमार, प्रियंका कुमारी, अंशु कुमारी, अमित कुमार, शैलेश कुमार, दीपक ऋषि, विपिन कुमार, नीतेश कुमार, आबिद अंसारी, शोभा कुमारी तथा लक्ष्मी कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...