मिर्जापुर, मार्च 12 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगे दानपेटिका से दो दिनों में 35 लाख रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई। मंगलवार की सुबह नायब तहसीलदार छानबे ज्योति सिंह की देखरेख में मां विंध्यवासिनी दरबार, काली खोह और अष्टभुजा मंदिर में लगे कुल नौ दानपेटिकाओं को खोला गया। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दानपात्रों में एकत्रित राशि की गणना की गई। इस दौरान दानपात्र से कुल 18 लाख 79 हजार 315 रुपये प्राप्त हुए। धनराशि की गिनती पूरी होने के बाद इसे विन्ध्य विकास परिषद के अध्यक्ष डीएम के भारतीय स्टेट बैंक शाखा विन्ध्याचल के खाते में जमा कर दिया गया। इन दानपेटिकाओं से कुल 17 दानपात्रों से दो दिनों में 35 लाख 26 हजार 685 रुपये प्राप्त हुए। इस महत्वपूर्ण गणना में नायब तहसीलदार ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.