लातेहार, अक्टूबर 18 -- बेतला, बरवाडीह, प्रतिनिधि। धनतेरस पर्व क्षेत्र में शनिवार को काफी उत्साह से मनाया गया। मौके पर लोगों ने शुभ मुहूर्त में सोना-चांदी के गहनों के अलावा तांबा,पीतल, कांस्य,स्टील के बर्तन,लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि की जमकर खरीदारी की।नतीजतन सुबह से शाम तक गांव-गलियारों की दुकानों पर खरीदारों की अधिक भीड़ देखी गई। वहीं कुछ दुकानदारों को ऑटो और ठेला के जरिए गलियारों में घूम- घूमकर बर्तनों को बिक्री करते देखा गया। वहीं दीवाली पर अधिकांश युवा पीढ़ी हाल ही में लांच किए नए-नए आकर्षक मॉडल के मोबाईल,एलसीडी,लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करते दिखे। बाद में लोगों ने घरों और दुकानों में मां लक्ष्मी-गणेश और कुबेर के साथ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की मूर्ति स्थापित कर परंपरागत तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.