मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली परिसर में बुधवार को अजीब घटना दिखी। मां और अन्य परिजन रोते रहे और बेटी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए चली गयी। दोनों देहात कोतवाली के अलग-अलग गांव के निवासी है। लड़की जहां बीएससी की छात्रा है। वहीं लड़का सामान्य कामकाज करता है। थाना परिसर में पहुंच कर प्रेम में पागल बेटी को पहले परिजनों और महिला पुलिस कर्मियों ने काफी समझाने का प्रयास किए लेकिन वह किसी की एक न सुनी। यहीं नहीं एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से भाग कर प्रयागराज चले गए और हाईकोर्ट के विवाह पंजीकरण कार्यालय में बाकायदे विवाह का पंजीकरण करा लिए। इधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक और युवती को पकड़ कर मंगलवार को थाने उठा लायी। दोनों को अलग-अलग रखा गया। बुधवार को दोपहर जब लड़की की मां और अन्य परिजन उससे मिले और काफी समझाएं लेकिन वह अपन...