रांची, मार्च 18 -- रांची। हिंदी साहित्य संकल्प संधान पीठ के तत्वावधान में इस वर्ष का मां राजमणि सम्मान समारोह बुधवार को होगा। इस अवसर पर तीन साहित्यकारों को सम्मानित किया जायेगा। हिंदी साहित्य में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए रश्मि शर्मा को लोकपूज्य रामछविला वाग्देवी सम्मान तथा सारिका भूषण को मां राजमणि स्यमंतकमणि सम्मान प्रदान किया जायेगा। भोजपुरी साहित्य में अपने बहुमूल्य कृतित्व के लिए पटना के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ भगवती प्रसाद द्विवेदी को शहीद श्रीराम तिवारी कौस्तुभमणि सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। उक्त अवसर पर शहर के अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न्यू मोराबादी स्थित स्वाध्याय परिसर में संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...